1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khan co star kishori ballal passes away

एक्ट्रेस किशोरी बलाल का निधन, स्वदेश में निभाया था शाहरुख खान की मां का रोल

Kishori Ballal
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस किशोरी बलाल का मंगलवार रात को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। किशोरी बलाल को शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'स्वदेश' में 'कावेरी अम्मा' के किरदार के लिए जाना जाता है।

किशोरी बलाल लंबे समय से बीमार चल रही थी और उन्होंने बेंगलुरु के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों की वजह से पिछले कुछ समय से अस्‍पताल में भर्ती थी। उनके निधन की जानकारी आशुतोष गोवारिकर ने दी। 
 
आशुतोष गोवारिकर ट्वीट करके दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'ह्रदयविदारक! किशोरी बलाल जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। किशोरी जी, आप अपने दयालु, गर्मजोशी और प्रेम से लबरेज व्यक्तित्व के लिए याद की जाएंगी। स्वदेश में आपकी कावेरी अम्मा वाली परफॉर्मेंस याद रहेगी। आप बहुत याद आएंगी।'
 
बता दें कि किशोरी बलाल ने 1960 से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उन्होंने कई भाषाओं की फिल्‍मों में काम किया है। 2004 में शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' में उनका किरदार लोगों के दिलों में अब तक छाया हुआ है। उन्होंने 'अय्या' और 'लफंगे परिंदे' में भी काम किया था।
अगला लेख
रणबीर कपूर संग शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने कही यह बात