1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khan birthday cake by fans

शाहरुख के बौने अवतार का बनाया केक, फैंस ने दिया लाजवाब गिफ्ट

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह खान का आज 2 नवंबर को जन्मदिन है और फैंस शांत रहें, यह कैसे हो सकता है? शाहरुख खान के हर जन्मदिन पर लाखों फैंस की भीड़ उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए खड़ी रहती है। लेकिन इस बार उनके फैंस ने उनके लिए एक दमदार सरप्राइज़ रखा है। 
 
शाहरुख की फिल्म 'ज़ीरो' अगले महीने रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के पोस्टर हाल ही में शाहरुख ने शेयर किए और आज उसका ट्रेलर भी रिलीज़ होने वाला है। फैंस इससे ज़्यादा फिल्म के इंतज़ार में हैं। शाहरुख अपने फैंस को फिल्म का ट्रेलर दिखाकर सौगात दे रहे हैं, तो फैंस ने भी उन्हें अनोखा बर्थडे गिफ्ट देने का सोचा। शाहरुख की फिल्म ज़ीरो की उत्सुकता के चलते फैंस ने शाहरुख के लिए एक स्पेशल केक बनवाया है। 
 
हाल ही में उनके एक फैन क्लब से सोशल मीडिया पर एक तस्वीरे वायरल हुई जो एक केक की है। यह कोई सिंपल केक नहीं, बल्कि शाहरुख की फिल्म 'ज़ीरो' से उनका लुक दर्शा रहा केक है। शाहरुख के बौने अवतार को हर कोई पसंद कर रहा है। इसी के चलते इस बार केक भी बउआ सिंह के लुक का बना है। यह केक जितना अनोखा है उतना ही क्युट भी लग रहा है। 
 
स्लिपर और बनियान पहने छोटे से शाहरुख बहुत ही क्युट लग रहे हैं। शाहरुख का यह 53वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने जन्मदिन की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। शाहरुख के इंस्टाग्राम फोटो भी काफी वायरल हो रही है। गौरी खान के अलावा करण जौहर, जोया अख्तर और शाहरुख के कई दोस्त सेलीब्रेशन में मौजुद थे। 
अगला लेख
हर महीने मन्नत का इतना बिजली का बिल भरते हैं शाहरुख, रह जाएंगे हैरान