मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor to play chhatrapati shivaji maharaj in a period drama
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (11:07 IST)

पर्दे पर छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा सकते हैं शाहिद कपूर

Chhatrapati Shivaji Maharaj
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड चल रहा हैं। बहुत सारी बायोपिक रिलीज होने की लिस्ट में शामिल हैं। जयललिता और इंदिरा गांधी के बाद अब एक और पर्सनेलिटी की कहानी पर्दे पर दिखने वाली है। छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बनने जा रही है।

 
इस फिल्म में शाहिद कपूर नजर आ सकते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक बनाने का प्लान कई मेकर्स कर रहे हैं। रितेश देशमुख, अली अब्बास जफर, रोहित शेट्टी जैसे मेकर्स शिवाजी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। अब खबरों की मानें तो कबीर सिंह के प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे भी वीर मराठा की बायोपिक पर काम शुरू कर सकते हैं।
 
खबरों के मुताबिक अश्विन वर्दे फिल्म में छत्रपति शिवाजी का रोल शाहिद कपूर को ऑफर किया है। इतना ही नहीं अश्विन इस प्रोजेक्ट के लिए शाहिद कपूर को अप्रोच कर चुके हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म के आइडिया को शाहिद ने पसंद भी किया है और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है।
 
पद्मावत के बाद शाहिद की ये दूसरी पीरियड फिल्म होगी। अश्विन वर्दे ने इस प्रोजेक्ट के लिए लाएका प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाया है। लाएका प्रोडक्शन इससे पहले रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 को भी प्रोड्यूस कर चुका है।
 
छत्रपति शिवाजी की जयंती पर रितेश देशमुख ने भी मराठा सम्राट की बायोपिक बनाने की घोषणा की थी। शिवाजी की ये बायोपिक तीन भाग में रिलीज होगी। फिल्म को सैराट के डायरेक्टर नागराज मंजुले डायरेक्ट कर सकते हैं। शिवाजी की इस फिल्म के टाइटल छत्रपति शिवाजी महागाथा हो सकता है।
ये भी पढ़ें
पति अभिनव शुक्ला संग रुबीना दिलैक ने लोकगीत पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल