रजनीकांत की कुली का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, विलेन के रोल में छाए नागार्जुन
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कुली - द पावरहाउस' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रजनीकांत जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में एक के बाद एक कई सरप्राइज देखने को मिल रहे हैं।
3 मिनट 2 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत 14 हजार कुली के साथ होती है, जिनमें से विलेन को सिर्फ एक कुली की तलाश होती है। इसके बाद नागार्जुन और आमिर खान का बैकशॉट दिखाया गया है। ट्रेलर में ज़बरदस्त ड्रामा और स्टाइलिश हंगामा है, बल्कि सीटियां बजाने लायक डायलॉग्स भी है।
रजनीकांत का स्वैग और नागार्जुन का रोंगटे खड़ा कर देने वाला खलनायकी अंदाज़ है जो अनिरुद्ध रविचंदर के ज़बरदस्त संगीत के साथ मिलकर इसे और खतरनाक बना देता है। शुरुआती शॉट से ही जहां रजनीकांत अपने अनोखे अंदाज़ और स्वैग के साथ पर्दे पर छा जाते हैं, वहीं नागार्जुन, अपने गंभीर ख़तरनाक अंदाज़ के साथ नजर आते हैं।
फिल्म 'कुली' देवा नाम के एक पूर्व स्वर्ण तस्कर की कहानी है, जो पुरानी सुनहरी घड़ियों में छिपी चोरी की गई तकनीक से अपने पुराने गिरोह को पुनर्जीवित करके अपनी पुरानी पहचान वापस पाना चाहता है। फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है।
आमिर खान ने इस फिल्म में कैमियो भूमिका निभायी है। इस फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान के अलावा सत्यराज, उपेंद्र, श्रुति हासन की अहम भूमिका है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें