1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shabana azmi tests positive for swine flu after supporting neet paper leak protest

शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं, 5 दिन रहेंगी होम आइसोलेशन में

Shabana Azmi
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा इस आंदोलन की शुरुआत से ही छात्रों का समर्थन करती आ रही हैं। लेकिन अब शबाना आजमी की तबीयत खराब हो गई हैं। 
 
लगातार तीन दिनों तक जमीनी स्तर पर आंदोलन का हिस्सा रहने के बाद शबाना आजमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई हैं। डॉक्टरों ने जांच के बाद 75 वर्षीय अभिनेत्री में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है और उन्हें 102 डिग्री तेज बुखार के कारण पूर्ण रूप से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। 
शबाना आजमी टीम द्वारा जारी बयान के अनुसार, शबाना आजमी को अगले 5 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है और वे डॉक्टरों की कड़ी देखरेख में हैं। 
 
इसी हफ्ते दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेतृत्व में आयोजित 'चलो संसद' मार्च के दौरान भी शबाना आजमी को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा था। जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा दागे गए आंसू गैस के गोलों के कारण शबाना को अस्थमा का दौरा पड़ गया था और वे अचेत हो गई थीं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो'... अपरा मेहता ने सुनाया पति दर्शन जरीवाला से अलगाव का दर्द