1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Satish Kaushik holi celebration photos

सतीश कौशिक ने होली पर मचाई थी धूम, पता नहीं था कि यह आखिरी होली होगी

Satish Kaushik
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जिसने भी सुना दंग रह गया। सतीश कौशिक ने दो दिन पहले ही मुंबई में होली पर जम कर धूम मचाई थी और मस्ती भरी तस्वीरें भी शेयर की थी। 
जावेद अख्तर और शबाना आज़मी हर साल होली पर पार्टी रखते हैं। सतीश उनके नजदीकी मित्र हैं और वे होली की मस्ती में हिस्सा जरूर लेते हैं। 
सतीश कौशिक ने होली जम कर खेली। फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट किए। जिनमें वे जावेद, महिमा चौधरी, अली फज़ल, रिचा चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं।

कौन जानता था कि उनका अंत इतना नजदीक है और यह होली उनकी आखिरी होली साबित होगी। 
अगला लेख
तू झूठी मैं मक्कार फिल्म समीक्षा: बिना बात का ड्रामा