1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sara ali khan compares herself with mom amrita singh photo viral

हू-ब-हू अपनी मां की तरह दिखती हैं सारा अली खान, तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं- जैसी मां वैसी बेटी

Sara Ali Khan
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में 'मदर्स डे' के मौके पर सारा अली खान ने मॉम अमृता सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सारा हू-ब-हू अपनी मां जैसी दिख रही हैं।

 
इस तस्वीर में सारा अपनी मां अमृता सिंह की पुरानी तस्वीर से अपनी तस्वीर की तुलना करती नजर आ रही हैं। सारा अली खान की यह तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है।
 
सारा अली खान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जैसी मां वैसी बेटी। वास्तव में ऐसा नहीं है। इस पूरी दुनिया में मेरी मां की तरह कोई नहीं है।' 
 
सारा अली खान ने 'मदर्स डे' के मौके पर एक नहीं बल्कि कई पोस्ट अपनी मां के साथ साझा किए। सारा अली खान ने एक तस्वीर अपने जन्म के दौरान की शेयर की थी। इस तस्वीर में सारा अपनी नानी की गोद में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह फोटो भी खूब वायरल हुआ था। 
 
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'कुली नंबर 1' में वरुण धवन के साथ नजर आने वाले हैं इसके अलावा वह फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धुनष साथ नजर आएंगी। 
 
अगला लेख
मां को याद कर अर्जुन कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले- उन्हें खुद को गले लगाने दिया करो...