1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Pooja Bedi doordarshan banned her condom advertisement

Happy Birthday : 90s में बोल्ड एड की वजह से जबरदस्त सुर्खियों में रही थीं पूजा बेदी, डीडी ने कर दिया था बैन

Pooja Bedi
कबीर बेदी की बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी 11 मई को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस कई सालों से बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन एक वक्त था जब पूजा बेदी अपनी फिल्मों से कही ज्यादा अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती थीं।

 
पूजा ने 90s की फिल्मों में काम किया है लेकिन उस दौर में पूजा ने अपने बोल्ड लुक से न सिर्फ सबको चौंकाया, बल्कि इस वजह से वो विवादों में भी रहीं। 
 
1991 में पूजा बेदी एक एडल्ट विज्ञापन में बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। उस दौरान इस विज्ञापन को दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था, बाकी चैनलों ने इसे चलाने से ही मना कर दिया। पूजा बेदी ने कॉन्डोम के एड में काम किया था और ये पहली बार था जब कोई एक्ट्रेस कॉन्डोम के एड में नजर आई थी।
 
इसके बाद से ही पूजा बेदी चर्चा में आ गईं थीं। वहीं उस वक्त उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था। इस एड में एक्ट्रेस के साथ मॉडल मार्क रॉबिनसन भी नजर आए थे।
 
बता दें कि पूजा ने 1991 में फिल्म 'विषकन्या' से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन उन्हें पहचान मिली आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से। इस फिल्म में पूजा ने एक मॉर्डन और बोल्ड लड़की की किरदार निभाया था जो काफी सुर्खियों में रहा था। फिल्म में पूजा ने आमिर के साथ लिपलॉक किया था। 
 
इसके बाद पूजा ने कई फिल्मों में काम किया, जैसे लुटेरे, फिर तेरी कहानी याद आए, आतंक ही आतंक, और शक्ति। पूजा ने अपने करियर की शुरुआत में हिट फिल्म दी, लेकिन बाद में खुद को साबित नहीं कर पाईं। 
 
अगला लेख
Divya Khosla ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, इस वजह से सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल