1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor gets emotional on mothers day share video

मां को याद कर अर्जुन कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले- उन्हें खुद को गले लगाने दिया करो...

Arjun Kapoor
बीते दिन मदर्स डे के मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटी तक ने अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर खास मैसेज शेयर किए। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपनी मां को याद कर एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

 
इस वीडियो में अर्जुन कपूर अपने फैंस से ये रिक्वेस्ट करते नजर आ रहे हैं कि वो अपने मां बाप का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि जब भी आपको मौका मिले अपने पेरेंट्स को बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। 
 
अर्जुन कपूर ने कहा, 'मैं बस सभी को यही कहना चाहता हूं कि अपनी मां और पेरेंट्स के फोन उठाया करो। जब वो आपसे बात करना चाहें तो बात किया करो। उन्हें खुद को गले लगाने दिया करो।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'थोड़ा इमोशनल टाइप संडे था। मैं इसे हेंडल कर सकता हूं। लेकिन लॉकडाउन और मदर्स डे थोड़ा ज्यादा हो गया। इमोशन्स को सिस्टम से बाहर निकालते हुए। सभी को हैप्पी मदर्स डे। मिस यू मां हैप्पी मदर्स डे। आपको हमेशा याद करता हूं।
 
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स कमेंट करते दिखे। कैटरीना कैफ ने कमेंट में दिल का इमोजी पोस्ट किया। वहीं, कृति ने उन्हें एक वर्चुल हग भेजी। इनके अलावा अपारशक्ति खुराना, दिया मिर्जा और ताहिर कश्यप सहित कई सेलेब्स कमेंट करते नजर आए। 
 
अगला लेख
Happy Birthday : 90s में बोल्ड एड की वजह से जबरदस्त सुर्खियों में रही थीं पूजा बेदी, डीडी ने कर दिया था बैन