1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanya malhotra shares hot bikini photos on instagram

बिकिनी पहन सान्या मल्होत्रा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, आयुष्मान खुराना बोले- हमने पहचाना नहीं...

Sanya Malhotra
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'हिट : द फर्स्ट केस' में नजर आने वाली हैं। सान्या इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इसी बीच सान्या ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। 

 
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सान्या बिकिनी पहने हुए समंदर किनारे पोज देती दिख रही हैं। सान्या ने अपने इस लुक को ओपन हेयर से कंप्लीट किया है। वह बेहद हॉट दिख रही हैं। फैंस उनके इस अवतार को देख हैरान हो गए हैं। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सान्या ने कैप्शन में लिखा, 'मैं मन से इस जगह पर हूं।' सान्या की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'एक्सक्यूज मी? हमने पहचाना नहीं।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा की पिछली फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' थी। वह अब राजकुमार राव के साथ फिल्म 'हिट' में दिखेंगी। इसके अलावा वह विक्की कौशल के साथ सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगी। 
 
अगला लेख
शादी के 10 साल बाद भी इस वजह से मां बनने को तैयार नहीं राम चरण की पत्नी उपासना