शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. samantha ruth prabhu charges rs 5 cr for film pushpa item song oo antava
Written By

'पुष्पा द राइज' के आइटम सॉन्ग के लिए सामंथा ने वसूले इतने करोड़ रुपए

'पुष्पा द राइज' के आइटम सॉन्ग के लिए सामंथा ने वसूले इतने करोड़ रुपए - samantha ruth prabhu charges rs 5 cr for film pushpa item song oo antava
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अल्लू अर्जुन की एक्टिंग, डायलॉग और एक्शन को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 
वहीं इस फिल्म के गाने भी जबरदस्त हिट हो रहे हैं। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का आइटम सॉन्ग 'ओ अंतावा' भी है। दर्शकों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है। गाने में समांथा का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। यह एक्ट्रेस के करियर का पहला आइटम सॉन्ग है।
 
ताजा खबरों के अनुसार 3 मिनट के इस गाने के लिए सामंथा ने मोटी फीस वसूली है। बताया जा रहा है कि 'ओ अंतावा' गाने के लिए सामंथा को 5 करोड़ रुपए मिले हैं। पहले इस डांस नंबर को करने से एक्ट्रेस थोड़ा संकोच कर रहीं थी। बाद में उन्हें खुद अल्लू अर्जुन ने मनाया तब जाकर वह इस गाने को करने के लिए तैयार हुईं।
 
खबरों के अनुसार शुरुआत में सामंथा को कुछ डांस स्टेप्स से आपत्तियां थी, लेकिन धीर- धीरे उन्हें वो मूव्स ठीक लगने लगे और उन्होंने कोई स्टेप नहीं बदलवाया। 'ओ अंतावा' को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है।
 
बता दें कि 'पुष्पा' के इस आइटम सॉन्ग को लेकर खूब बवाल भी मचा था। पुरुषों के लिए काम करने वाले एक ऑर्गनाइजेशन ने इस गाने के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने इस गाने के लिरिक्स पर ऐतराज जताया था। कहा जा रहा था कि यह पुरुषों की गंदी सोच को दर्शाता है जैसे वे हर वक्त केवल सेक्स के बारे में सोचा करते हों।
 
'पुष्पा द राइज' तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी भाषा में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा मलयालम फिल्म स्टार फहाद फासिल भी है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।
ये भी पढ़ें
'पुष्पा : द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन नहीं थे पहली पसंद, श्रीवल्ली का किरदार भी पहले इस एक्ट्रेस को हुआ था ऑफर