बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. samantha akkineni naga chaitanya announce divorce
Written By
Last Updated : शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (16:30 IST)

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के रिश्ते में आई दरार, लेने जा रहे तलाक

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के रिश्ते में आई दरार, लेने जा रहे तलाक - samantha akkineni naga chaitanya announce divorce
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। सामंथा ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट से अपना सरनेम हटा दिया था। सामंथा ने अपने नाम के आगे से अक्किनेनी हटा दिया था।

 
इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सामंथा और उनके पति के बीच कुछ अनबन चल रही है जिस वजह से एक्ट्रेस ने उनका सरनेम हटा दिया। वहीं अब सामंथा और नागा चैतन्य ने अलग होने का फैसला ले लिया है।
 
सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके नागा चैतन्य से तलाक लेने की जानकारी दी है। साथ ही अपील की कि उनके इस मुश्किल वक्त में उन्हें समझे और उनका साथ दें।
 
सामंथा ने लिखा, बहुत सोच विचार के बाद मैंने अपने पति से अलग होने का फैसला किया है, अब हमारी राहें अलग-अलग हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि पिछले एक दशक से हम अच्छे दोस्त रहे हैं। अब भी हम एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से गुजारिश करते हैं कि इस कठीन समय में हमारा साथ दें और हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें। आप सबके स्पोर्ट के लिए शुक्रिया।
 
बता दें कि नागा चैतन्य सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। उन्होंने साल 20017 में सामंथा संग शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम सामंथा रुथ प्रभु से बदलकर सामंथा अक्किनेनी कर लिया था।
 
ये भी पढ़ें
थलाइवी : फिल्म समीक्षा