1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khans Kick 2 announced producer Sajid Nadiadwala shares post

सिकंदर के सेट से हुआ किक 2 का ऐलान, साजिद नाडियाडवाला ने शेयर किया सलमान खान का धमाकेदार लुक

Film Kick 2
साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्मों के जरिए इंडियन सिनेमा को एक नई दिशा दी है। प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने कई टॉप एक्टर्स के साथ काफी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। उनकी सबसे सफल पार्टनरशिप में से एक सलमान खान के साथ हैं, जिनके साथ मिलकर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में बनाई हैं। 
 
ऐसे में अब, लगभग दस साल बाद सलमान और साजिद की जोड़ी फिल्म 'सिकंदर' के जरिए फिर से साथ आई है, और हर कोई इसके लिए उत्साहित है। इसी बीच सलमान खान अपनी एक और फिल्म 'किक 2' की घोषणा कर दी है। साजिद नाडियाडवाला ने 'किक 2' के लिए एक फोटोशूट की एक झलक शेयर की है, जिसे देखकर फैंस सरप्राइस हो गए हैं।
 
सोशल मीडिया पर नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने सलमान खान की एक बेहतरीन तस्वीर के साथ किक 2 का ऐलान किया है। पोस्ट में एक खास कैप्शन भी लिखा है, 'यह एक शानदार किक 2 फोटोशूट था सिकंदर….!!! फ्रॉम ग्रैंड साजिद नाडियाडवाला।'
 
साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में किक के साथ धूम मचाई, जो साजिद की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। किक एक बड़ी हिट साबित हुई, दर्शकों ने इसे खूब सराहा, और यह सलमान खान की पहली 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी, जिससे यह 2014 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनकर सामने आई।
 
अब एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है क्योंकि साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान किक 2 के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा, वो ईद 2025 पर भी धमाका करने वाले हैं सिकंदर के साथ, जो साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही है और एआर मुरुगडोस इसे डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान लीड रोल में होंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या 5.5 लाख रुपए लेकर भी इवेंट में शामिल नहीं हुईं तृप्ति डिमरी? एक्ट्रेस की टीम ने बताया सच