सम्बंधित जानकारी
- एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, ए-ग्रेड एक्ट्रेस ने की शिकायत
- सनी लियोनी खोल रही हैं स्कूल, केवल इनको मिलेगा एडमिशन
- मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म "सैम" में विक्की कौशल आएंगे नज़र, रिलीज हुआ लुक
- 11 साल बाद बनेगा दोस्ताना का सीक्वल, कार्तिक-जाह्नवी लीड रोल में
- कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी, छठे दिन भी फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन
दबंग 3 के लिए सलमान खान को मिले 'विनोद खन्ना'
दबंग 3 की शूटिंग तेजी से चल रही है जो इस साल के अंत तक रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। दबंग 3 एक प्रीक्वल है यानी चुलबुल पांडे कैसे पुलिस इंस्पेक्टर बना ये हिस्सा भी फिल्म में दिखाया जाएगा।
दबंग सीरिज में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना ने सलमान के पिता प्रजापति पांडे की भूमिका निभाई थी। 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना का देहांत हो गया था।
सभी की जुबां पर यही सवाल था कि दबंग में सलमान के पिता के रोल में विनोद खन्ना को कैसा लाया जाएगा? आखिरकार इसका जवाब मिल ही गया।
Introducing Pramod Khanna . . #Dabangg3 @sonakshisinha @PDdancing pic.twitter.com/wYDvcsQWw7
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) 27 जून 2019
सलमान खान ने ट्वीट कर 'विनोद खन्ना' का जमाने से परिचय कराया। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और दबंग 3 के निर्देशक प्रभुदेवा नजर आ रहे हैं। प्रमोद खन्ना इसमें 'विनोद खन्ना' वाला रोल निभाएंगे जो कि विनोद खन्ना जैसे ही नजर आते हैं।
दबंग और दबंग 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी और सलमान के फैंस एक बार फिर चुलबुल पांडे का इंतजार कर रहे हैं। सलमान द्वारा निभाया गया यह किरदार बेहद पॉपुलर है।
