सम्बंधित जानकारी
- बॉक्स ऑफिस पर कैसी है स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शुरुआत?
- महेश बाबू की फिल्म महर्षि पर सलमान खान की नजर
- दुश्मनी भुला अर्जुन कपूर को अपना चेला बनाएंगे सलमान खान, इस फिल्म के सीक्वल में आएंगे साथ नजर
- किक 2 में सलमान करेंगे नई हीरोइन संग रोमांस, दीपिका पादुकोण का पत्ता भी कटा!
- क्या सलमान खान भी बनने जा रहे हैं सरोगेसी के जरिए पिता?
भारत में बुजुर्ग दिखने के लिए सलमान खान को लगते थे इतने घंटे
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज हुए गानों और ट्रेलर को खुब पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने जा रही है।
भारत में सलमान खान के कई लुक देखने को मिलेंगे। सलमान ने अपने पांच लुक रिवील किए हैं। जवानी से लेकर बुढ़ापे के लुक में सलमान फिल्म में नजर आएंगे।
सलमान खान फिल्म भारत में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो कहानी के दौरान लगभग 50 साल का होता है। ये पहली बार है जब सलमान ने अपने किसी लुक के लिए प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया है। सलमान इसमें एक बूढ़े व्यक्ति का किरदार भी निभा रहे हैं।
निर्देशक अली अब्बास जफर ने सलमान खान के फिल्म से बुढ़ापे लुक को लेकर खुलासा किया है कि इस लुक में सलमान खान को तैयार करने में लगभग ढाई घंटे लग गए थे और फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद मेकअप को उतारने में भी उन्हें लगभग इतना ही समय लगता था।
फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि उन्होंने सलमान के बुढ़ापे वाले हिस्से के लिए प्रमुख प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया। प्रोस्थेटिक्स एक यूके-आधारित कंपनी द्वारा डिजाइन किया गया था और भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स के साथ एक्सीक्यूट किया गया था। सलमान ने इस लुक के लिए 20 से अधिक विभिन्न प्रकार की दाढ़ी और मूंछों को भी ट्राई किया था।
भारत में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। हाल ही में भारत का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ और दर्शकों का दिल जीत गया। वहीं फिल्म के तीन गाने भी रिलीज हो चुके हैं।
