सम्बंधित जानकारी
- कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत फिर घिरीं विवादों में, पाकिस्तानी झंडे के साथ तस्वीरें वायरल
- क्या सलमान खान भी बनने जा रहे हैं सरोगेसी के जरिए पिता?
- रोड शो के दौरान महिला ने ट्रक पर चढ़ किया सनी देओल को किस, फोटो हुई वायरल
- अवेंजर्स एंडगेम के बाद अब 'अवतार 2' भी मचाएगी धमाल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- गर्मी से परेशान करिश्मा तन्ना पहुंचीं स्विमिंग पूल
दुश्मनी भुला अर्जुन कपूर को अपना चेला बनाएंगे सलमान खान, इस फिल्म के सीक्वल में आएंगे साथ नजर
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान एक ऐसे एक्टर है जो अपनी दरियादली के साथ-साथ अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान ने बोनी कपूर के साथ काम करने से मना कर दिया है। जिसकी वजह मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप है।
सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच तल्खी किसी से छिपी नहीं है। दोनों सितारे एक-दूसरे की शक्ल देखना तक पसंद नहीं करते हैं। वहीं अब लग रहा है कि शायद सलमान ने अर्जुन को माफ कर दिया है। खबरों के अनुसार गिले-शिकवे होने के बावजूद सलमान खान ने अर्जुन कपूर और बोनी कपूर के साथ काम करने में अपनी सहमती जताई है। ये तीनों बहुत जल्द एक नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़ते दिखाई देंगे।
खबर है कि सलमान जल्द ही फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में अर्जुन कपूर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो गया है। खबर तो ये भी है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में सलमान औऱ अर्जुन गुरू चेला के रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में फरदीन खान की जगह अनिल कपूर नजर आएंगे। हालांकि पहले वाली फिल्म में भी थे।
14 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, लारा दत्ता और फरदीन खान मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे। ये एक कॉमेडी फिल्म थी। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी।
