1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan starrer film sikandar records

सलमान खान की सिकंदर ने रिलीज के साथ ही बनाया यह धांसू रिकॉर्ड!

Salman Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं। 'सिकंदर' के साथ भाईजान ने अपने फैंस को ईदी दी है। 
 
'सिकंदर' को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। बताया जा रहा है साजिद नाडियाडवाला का प्रोडक्शन भारत में 'सिकंदर' को बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज़ बनाने जा रहा है। 
 
बताया जा रहा है कि 'सिकंदर' को देशभर में 5500 से ज़्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है और इसे 22,000 से ज़्यादा शो मिले हैं, जो किसी भी बॉलीवुड टाइटल के लिए अब तक का सबसे ज़्यादा नंबर हैं। 
 
फिलहाल, ऑनलाइन 19 हज़ार से ज़्यादा शो लिस्ट किए गए हैं और उन थिएटरों में करीब 3 हज़ार और शो जोड़े जाएंगे जहां ऑनलाइन बुकिंग मौजूद नहीं है। 
 
'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी जबरदस्त है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करीब 17.16 करोड़ रुपए का बिजनेस करके पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 
 
'सिकंदर' का बजट 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूसर और एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सुनील शेट्टी, सत्यराज, अंजिनी धवन और प्रतीक बब्बर भी अहम किरदार में हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कॉमेडी और रोमांस से भरी वेब सीरीज दुपहिया के दूसरे सीजन की हुई घोषणा