1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan reveals his film tere naam hair style inspired by apj abdul kalam

तेरे नाम में अपने हेयरस्टाइल से सलमान खान ने मचा दी थी धूम, एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित था लुक

The Great Indian Kapil Show
कपिल शर्मा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर लौट आए हैं। इस शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बतौर गेस्ट पहुंचे। शो में सलमान खान ने खुब मस्ती की। इस दौरान सलमान ने कई दिलचस्प राज भी खोले। 
 
इस दौरान सलमान खान ने साल 2003 में रिलीज अपनी फिल्म 'तेरे नाम' में अपने लुक को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया। सलमान ने बताया कि फिल्म में उन्होंने अपने हेयर स्टाइल के लिए किससे इंस्पिरेशन ली थी। 
 
सलमान खान ने बताया कि फिल्म में उनके किरदार राधे मोहन का जो बीच की मांग वाला लुक था, वो पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित था। 
 
सलमान ने कहा, ये जो तेरे नाम का लुक है, वो असल में अब्दुल कलाम साहब से इंस्पायर्ड था। उस दौर में राहुल रॉय का भी यही हेयरस्टाइल था। मुझे लगा कि छोटे शहरों के हीरो के लंबे बाल होते हैं। पुराने जमाने के हीरोस के भी लंबे बाल होते थे, तो वहीं से ये आइडिया आया।
 
सलमान का यह खुलासा सुनकर शो में मौजूद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 'तेरे नाम' में सलमान खान ने राधे मोहन का किरदार निभाया था, जो एक बेरोजगार मगर दिल का अच्छा लड़का होता है। फिल्म में सलमान का लुक उस दौर में युवाओं में इतना लोकप्रिय हुआ था कि सैलून में लोग राधे कट की डिमांड करने लगे थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
थलापति विजय के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, एक्टर की अंतिम फिल्म जन नायकन का टीजर रिलीज