1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. thalapathy vijay last movie the first roar jana nayagan teaser and first look poster out on his birthday

थलापति विजय के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, एक्टर की अंतिम फिल्म जन नायकन का टीजर रिलीज

Thalapathy Vijay Birthday
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय 22 जून को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस को खास गिफ्ट मिला है। उनकी आखिरी फिल्म 'द फर्स्ट रोअर: जन नायकन' की पहली झलक रिलीज कर दी गई है। थलापति विजय काफी पहले फिल्मों से सन्यांस लेने की घोषणा कर चुके हैं। 
 
थलापथी विजय की अंतिम फिल्म 'जन नायकन' के निर्देशक एच. विनोथ हैं, और संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है। इस फिल्म की पहली झलक रिलीज कर दी गयी है। 65 सेकंड की इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
 
टीज़र की शुरुआत विजय की आवाज़ से होती है, 'तुम लोग मेरे दिल में जिंदा रहोगे', और फिर दिखता है एक दमदार सीन: पुलिस वर्दी में थलापति विजय, हाथ में लाठी, बम-धमाके और धूल से भरे मैदान में चलते हुए। यह दृश्य शक्ति, शांति और असर तीनों का मेल है। 
 
इसके साथ जारी किया गया है एक नया जन्मदिन पोस्टर, जिसमें विजय चमड़े के तख़्त पर राजा की तरह बैठे हैं, हाथ में तलवार, पीछे धुआं और जंग का माहौल।
 
निर्माणकर्ता वेंकट के.नारायण के तहत केवीएन निर्माण संस्था फिल्म जन नायकन को एक शानदार विदाई समारोह बना रही है, उस सितारे के लिए, जिसने दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज किया। फ़िल्म जन नायकन 9 जनवरी 2026 को पोंगल उत्सव के मौके पर दुनिया भर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पारुल गुलाटी ने सुनिधि चौहान के साथ मिलकर पेश किया सशक्तिकरण से भरा नया एंथम मर्जी की मालकिन