1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Priyanka Chopra, Bharat, Loveratri, Ayush Sharma

Salman Khan, Priyanka Chopra, Bharat, Loveratri, Ayush Sharma

सलमान खान
प्रियंका चोपड़ा जानती हैं कि उनसे गलती तो हो ही गई है। ऐन वक्त पर सलमान की फिल्म 'भारत' यह कह कर छोड़ दी कि वे अपने बॉयफ्रेंड निक से शादी करना चाहती हैं, जबकि बात दरअसल यह थी कि उन्हें एक बड़ी हॉलीवुड मूवी मिल गई थी। प्रियंका ने यह भी नहीं सोचा कि यह बात कैसे छिपी रह सकती थी। जब सलमान को हकीकत मालूम हुई तो वे दु:खी भी हुए और गुस्सा भी। उधर जिस फिल्म के लिए प्रियंका ने 'भारत' छोड़ी थी उसका बनना भी खटाई में पड़ गया है। 
 
प्रियंका अब सलमान की नाराजगी दूर करना चाहती हैं। वैसे सलमान उनसे बरसों से नाराज चल रहे थे जब प्रियंका ने उनकी एक फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। बड़ी मुश्किल से वे प्रियंका के साथ भारत करने के लिए राजी हुए थे और प्रियंका ने फिर उन्हें नाराज कर दिया। 
सलमान के जीजा आयुष शर्मा की पहली फिल्म 'लवरात्रि' रिलीज होने वाली है। इसके ट्रेलर के रिलीज होते ही प्रियंका ने आयुष को बधाई देते हुए सलमान की तरफ अपने कदम बढ़ाए, लेकिन सलमान या उनके परिवार से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। सलमान के नजदीकी लोगों का कहना है कि अब सलमान नहीं मानने वाले हैं चाहे प्रियंका कुछ भी कर लें। पूरा का पूरा खान खानदान उनसे नाराज है। 
 
प्रियंका को सूझ नहीं रहा है कि सलमान की गुड बुक में अपना नाम फिर से शामिल करने के लिए वे क्या करें? 
अगला लेख
जब नाग ने नागिन पर लाइन मारी...