गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan new song pyaar karo na out
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (16:27 IST)

सलमान खान का नया गाना 'प्यार करो ना' रिलीज, फैंस को कर रहे कोरोना वायरस को लेकर जागरुक

सलमान खान का नया गाना 'प्यार करो ना' रिलीज, फैंस को कर रहे कोरोना वायरस को लेकर जागरुक - salman khan new song pyaar karo na out
बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए आर्थिक साहयता देने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के काम भी कर रहे है। अब बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपने स्टाइल में जनता को इसके प्रति जागरुक करने की कोशिश की है। सलमान एक गाना 'प्यार करोना' लेकर आए हैं जिसमें वो कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैला रहे हैं। 
 
सलमान ने इस गाने की एक फैन लिंक लोगों के साथ साझा की है। इस लिंक को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है, 'इमोशनली पास रहो और फिजिकली दूर रहो ना प्यार करो ना, ऑडियो आउट हो गया है।
 
इस गाने को सलमान ने ही आवाज दी है। 4 मिनट के इस गाने में सलमान रैप भी कर रहे हैं। सलमान ने इस गाने के जरिए फैंस से कहा कि अब घर में रहो, घर से ही काम करो, घरवालों के साथ खाओ- पियो और आराम करो। सलमान ने फैंस से कहा कि इस बार बहादुर ना बनें बल्कि कायर बनें और इस गलतफहमी में ना रहें कि हमें कोरोना वायरस नहीं होगा। 
 
सलमान ने गाने में रैप कर लोगों से यह अपील की कि कोरोना वायरस के बचने के लिए जो भी जरूरी एहतियात है उसे बरतें। गाने में उन्होंने 'सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा' शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उनका यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
बता दें कि सलमान खान इस समय अपने परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस में हैं। सलमान यहां परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सलमान की दोनों बहनें भी अपने परिवार के साथ यहीं पर हैं। लॉकडाउन की वजह से वे यहां पर फंस गए हैं।
ये भी पढ़ें
Lockdown: प्रेग्नेंट महिला की मदद के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने दो परिवारों को लिया गोद