1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan met jain monk acharya vijay hansratnasur

जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर के 180 दिनों के उपवास पूरे होने पर सलमान खान ने की मुलाकात

Jain Muni Acharya Vijay Hansratnasur
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की इमेज हमेशा ही एक दिलदार इंसान की रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो इंसानियत को समर्थन करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। सलमान खान की दरियादिली के अब तक कई उदाहरण भी देखने को मिले हैं। 

 
हाल में सलमान खान ने जैन मुनि मॉन्क आचार्य विजय हंसरत्नसुर से उनके 180 दिनों के उपवास के बाद मिलने पहुंचे। आचार्य विजय हंसरत्नसुरी एक जाने माने जैन आचार्य जी हैं और अब सलमान उनके उपवास के पूरे होने पर उनसे मिलने पहुंचे हैं। 
 
दरअसल आचार्य विजय हंसरत्नसुर 180 दिनों के उपवास पर थे और वह भी छठी बार। यही वजह है जो सलमान आचार्य जी से मिलने के लिए मजबूर हो गए। उनके फॉलोअर्स का कहना हैं कि इस दौरान सलमान खान को मॉन्क ने जैन धर्म के विभिन्न पहलुओं और रिचुअल्स के बारे में भी बताया। 
 
इसके अलावा, उन्होंने यह भी साझा किया कि कई और लोकप्रिय हस्तियां भी आशीर्वाद लेने के लिए आचार्य विजय हंसरत्नसुरी के पास आती रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आचार्य विजय हंसरत्नसुरी ने रविवार से अपने 180 दिनों के निरंतर उपवास को खत्म कर दिया हैं, और इसके साथ ही वह एकमात्र जैन मुनि बन गए जिन्होंने इस मैराथन फास्टिंग को पूरा किया हैं। 
 
अगला लेख
शॉर्ट ड्रेस पहन सारा अली खान ने इंटरनेट पर लगाई आग, बोल्ड तस्वीरें वायरल