‘मैं अकेला नहीं हूं...’ सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, ‘Lonely’ पोस्ट पर मचा बवाल तो मां सलमा खान ने पूछा- क्या हुआ बेटा?
बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या बॉक्स ऑफिस नहीं, बल्कि एक ऐसा पोस्ट बना जिसने फैन्स को सच में परेशान कर दिया। Alone और Lonely जैसे शब्दों वाले उनके पोस्ट को देखकर इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं। कई लोगों को लगा कि भाईजान किसी इमोशनल दौर से गुजर रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया कि खुद उनकी मां Salma Khan ने भी उनसे पूछ लिया- “क्या हुआ बेटा?” अब सलमान खान ने नया पोस्ट शेयर कर पूरे विवाद पर सफाई दी है।
“मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था...”
सलमान खान ने अपने नए पोस्ट में साफ कहा कि लोग उनकी बात का गलत मतलब निकाल रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वह अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे और इतने बड़े परिवार, दोस्तों और फैन्स के होते हुए वह अकेले कैसे हो सकते हैं। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कभी-कभी लोगों के बीच रहकर भी इंसान थोड़ा थक जाता है, इसलिए उसे थोड़ा “me time” चाहिए होता है। उन्होंने आगे लिखा कि इस बार उन्होंने कोई तस्वीर तक पोस्ट नहीं की, लेकिन लोगों ने उसे “breaking news” बना दिया। सलमान ने फैन्स से कहा कि वह ज्यादा चिंता न करें और “Chill मारो यार।”
एक तस्वीर ने बढ़ा दी थी हलचल
असल में रविवार रात सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह हल्की रोशनी वाले कमरे में सोफे पर लेटे नजर आ रहे थे। तस्वीर में उनका फिट और मस्कुलर लुक भी काफी चर्चा में रहा। लेकिन असली चर्चा उनके कैप्शन को लेकर हुई।
उन्होंने लिखा था कि इंसान दो तरह से अकेला होता है- एक अपनी पसंद से और दूसरा तब जब कोई उसके साथ नहीं रहना चाहता। इसी लाइन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। फैन्स ने इसे सलमान की निजी जिंदगी से जोड़ना शुरू कर दिया था।
एक्स गर्लफ्रेंड्स और दोस्तों के कमेंट भी हुए वायरल
सलमान खान की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया। फिल्म Lucky में उनके साथ काम कर चुकी Sneha Ullal ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “उफ्फ आदि... ये सब तुमने Lucky के समय क्यों नहीं किया?” फिल्म में सलमान के किरदार का नाम आदि यानी आदित्य सेखरी था।
इसके अलावा सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड Sangeeta Bijlani और Iulia Vantur ने भी पोस्ट पर कमेंट किया, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा वायरल हो गया।
स्क्रिप्ट पढ़े बिना फिल्में चुनते हैं सलमान खान
हाल ही में Salman Khan ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मों को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक कभी पूरी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। सलमान के मुताबिक वह फिल्म की “feel” और उसके commercial potential को समझकर फैसला लेते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा स्क्रिप्ट पढ़ने से वह ओवरथिंक करने लगते हैं। हालांकि सलमान ने माना कि वह खुद कहानियां और आइडियाज लिखते रहे हैं।
राजा शिवाजी में कैमियो के बाद अब मातृभूमि में दिखेंगे भाईजान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में Raja Shivaji में जीवा महाला के कैमियो रोल में नजर आए थे। अब फैन्स उनकी अगली फिल्म Maatrubhumi का इंतजार कर रहे हैं। भाईजान की हर छोटी अपडेट जिस तरह सोशल मीडिया पर तूफान मचा रही है, उससे साफ है कि उनकी फैन फॉलोइंग आज भी वैसी ही मजबूत बनी हुई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें