गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan katrina kaif tiger 3 will release on eid 21 april 2023
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (12:34 IST)

सलमान खान की 'टाइगर 3' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, फिल्म का टीजर रिलीज

salman khan
कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रौनक लौट आई है। कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान भी हो रहा है। बीते दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट सामने आई थी। अब सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है।

 
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टाइगर 3 का टीजर शेयर करते हुए ईद 2023 का तोहफा दे दिया है। टीजर वीडियो में कैटरीना कैफ जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। वहीं सलमान खान आराम फरमाते दिख रहे हैं।
 
टीजर शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखाल 'हम सब अपना अपना ख्याल रखें, टाइगर 3 ईद 2023 पर आ रही है। टाइगर 3 हिन्दी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 अपने आसपास के सिनेमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को जाकर जरूर देखें।'
 
फैंस को उम्मीद थी कि सलमान इसी साल ईद पर टाइगर 3 रिलीज करेंगे, लेकिन उन्हें एक साल का और इंतजार करना पड़ेगा। इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। वह फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करेंगे।
 
'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म यशराज बैनर तले बन रही है। 'टाइगर 3' सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'टाइगर' की तीसरी फिल्म है। 
 
ये भी पढ़ें
'हुनरबाज' : मिथुन चक्रवर्ती ने हेमा मालिनी के साथ किया डांस, वीडियो वायरल