1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dharmendra farmhouse blossomed with colorful flowers

रंग-बिरंगे फूलों से खिल उठा धर्मेंद्र का फार्महाउस, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

Dharmendra
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही अब फिल्मों में कम नजर आते हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। धर्मेंद्र अपना ज्यादातर वक्त लोनावाला स्थित अपने फार्महाउस पर ही बिताते हैं। फार्महाउस से धर्मेंद्र फैंस के लिए अक्सर वीडियो भी शेयर करते हैं।

 
हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र में बता रहे है कि उनके फॉर्महाउस पर कई तरह के रंग-बिरंगे फूल खिले है। वह एक-एक फूलों को हाथ लगाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
 
वीडियो शेयर कर धर्मेंद्र ने लिखा, 'भर जाते हैं जिंदगी में रंग कुदरत के वक्त नहीं मगर…पास किसी के… जिंदगी के लिए।' उनके वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
धर्मेंद्र इन दिनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रहे है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी और जया बच्चन की भी अहम भूमिका हैं। धर्मेंद्र हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म करके अपने फार्महाउस लौटे हैं।
 
अगला लेख
आदित्य नारायण बने पिता, पत्नी श्वेता ने दिया बेटी को जन्म