1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, katrina Kaif, Sister, Isabelle Kaif

सलमान खान इस स्टार हीरोइन की बहन को करेंगे लांच

सलमान खान
कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल फिल्मों में आ रही है, ये बात सुन-सुन कर कान पक चुके हैं, लेकिन अब तक इसाबेल को फिल्म नहीं मिली है। बहन कैटरीना का करियर ही संकट में आ गया था। सलमान ने मंझधार से कैटरीना को निकाल लिया और कैटरीना फिर से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो गई है। अब उन्हें फिर अपनी बहन का ध्यान आया है। 
 
सूत्रों के अनुसार कैटरीना ने अब सलमान खान को कहा है कि वे इसाबेल के करियर को संवारने में दिलचस्पी लें। कैटरीना की बात भला सलमान कैसे टाल सकते हैं। वैसे भी उन्हें नए-नए चेहरों को लांच करने का शौक है। सोनाक्षी सिन्हा, स्नेहा उल्लाल, अथिया शेट्टी, सूरज पंचोली जैसे कई नाम है। कई फोकटियों को भी वे अपनी फिल्मों में काम दिलवा देते हैं। ये तो कैटरीना की बहन है। 
 
सलमान इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस को भी विस्तार देने में लगे हुए हैं। जरूरी नहीं है कि वे अपने बैनर की हर फिल्म करें। इसलिए वे एक फिल्म में इसाबेल को लेने की सोच रहे हैं। जल्दी ही इस बारे में बताया जाएगा। 
अगला लेख
अगर मैं पद्मावत के लिए हां नहीं कहता तो भंसाली फिल्म नहीं बनाते