1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. कोरोना वॉरियर्स की इस तरह से मदद कर रहे हैं सलमान खान

कोरोना वॉरियर्स की इस तरह से मदद कर रहे हैं सलमान खान

Salmankhan
मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए रविवार को खाने के 5 हजार पैकेट भेजे। खान भोजन पैक करके भेजने की प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए बांद्रा स्थित रेस्तरां पहुंचे। युवा सेना के सदस्य राहुल कनल ने ट्विटर पर अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की जिसमें खान रेस्तरां में दिख रहे हैं।

 
कनल ने लिखा कि एक बड़ी टीम। वहां (परिसर) पहुंचने के लिए सलमान का शुक्रिया कैसे अदा करूं। वे जब खाने की वस्तुओं की निगरानी के लिए अचानक आ जाएं, तो आप इससे अधिक और क्या मांग सकते हैं? कनल ने ट्वीट करके बताया कि खान ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को खाने के 5,000 पैकेट भेजे। (भाषा)
अगला लेख
निक्की तंबोली डोनेट करेंगी प्लाज्मा, हाल ही कोरोना से जीती है जंग