सम्बंधित जानकारी
- सनी लियोनी इस तरह रखती हैं अपना फिगर शेप में, राज से परदा उठाया
- सौतेली बेटी दीया मिर्जा को नहीं कहती मां, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे उससे अपेक्षा नहीं...
- क्या सुचित्रा पिल्लई ने चुराया था प्रीति जिंटा का बॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी
- दिग्गज मराठी कलाकार सतीश जोशी का निधन, स्टेज पर ली अंतिम सांस
- सनी लियोन ने पॉकेट मनी के लिए बेचा था नींबू पानी
salman khan house firing case mumbai crime branch arrested 6th accused from haryana
Salman Khan house firing case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर बीते दिनों हुई गोलीबारी की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। इस मामले में पुलिस अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है।
इस केस में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हरपाल सिंह बताया जा रहा है। हरपाल ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को आर्थिक मदद दी थी और रेकी करने के लिए कहा था।
हरपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करके 4 दिन का ट्रांजिट रिमांड मांगा। कोर्ट ने उसे 2 दिन ट्रांजिट रिमांड पर दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है।
बता दें कि इससे पहले सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। एक आरोपी राजस्थान से पकड़ाया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, अनुज थापन, सोनू बिश्नोई, रफीक चौधरी को और हरपाल को गिरफ्तार किया है।
एक आरोपी अनुज थापन ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अनुज थापन के परिजन सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं।
