1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dia mirza on her step daughter says she does not call her maa

dia mirza on her step daughter says she does not call her maa

Dia Mirza
dia mirza on her step daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साल 2021 में वैभव रेखी संग शादी रचाई थी। दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दीया एक बेटे अव्यान आजाद रेखी की मां बनी थीं। वहीं वैभव की पहली पत्नी से एक बेटी समायरा हैं। समायरा अपने पिता वैभव और दीया के साथ ही रहती हैं। 
 
दीया मिर्जा अपनी सौतेली बेटी के साथ अच्छा रिश्ता साझा करती हैं। लेकिन समायरा, दीया को कभी मां कहकर नहीं बुलाती हैं। बल्कि उनका नाम लेकर बुलाती है। इसका खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने किया है। 
 
दीया मिर्जा ने कहा, उसने मुझे कभी मां नहीं कहा। मुझे उससे कोई एक्स्पेक्टेशन भी नहीं कि वो मुझे मां कहकर बुलाए। या मम्मा या फिर मम्मी कहे। उसकी मां हैं, जिसको वो मॉम या मम्मा बुलाती हैं। मुझे वो दीया बुलाती हैं। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, मैं तो उसका शुक्रिया अदा करती हूं, क्योंकि अवयान भी मुझे दीया कहकर बुलाता है। कभी-कभी वो मुझे कहता है, दीया मॉम, जो कि बहुत फनी सुनाई देता है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या सुचित्रा पिल्लई ने चुराया था प्रीति जिंटा का बॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी