सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का मोशन पोस्टर रिलीज, निभाएंगे कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका  
					
					
                                       
                  
				  				 
								 
				  
                  				  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। भाईजान की अगली फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हो गया है। फिल्म 'सिकंदर' के बाद सलमान खान 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज हो गया है। 
				  																	
									  
	 
	मोशन पोस्टर में सलमान खान का जबरदस्त लुक देखने को मिल रहा है। सलमान बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। सलमान का चेहरा खून से लथपथ है। वो बड़ी मूंछों के साथ गुस्से में दिख रहे हैं। साथ ही आंखों में देशभक्ति की चमक दिख रही है।
				  
	 
				  						
						
																							
									  
	पोस्टर में सलमान तार में लिपटे एक कांटेदार हथियार को पकड़े नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ नजर आ रहे हैं। सलमान सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। पोस्टर से साफ पता चलता है कि फिल्म एक सच्ची लड़ाई की कहानी पर बनी है, जो बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। सैनिकों ने डंडों, पत्थरों और हाथों से ही संघर्ष किया था।
				  																													
								 
 
 
  
														
																		 							
																		
									  
	 
	वर्ष 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी। 15 जून को हुई इस भिड़ंत में दोनों देशों के सैनिकों की जान गई थी। अर्पूव लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान, कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। 
				  																	
									  
	 
	'बैटल ऑफ गलवान' को खुद सलमान खना प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रागंदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया देने वाले हैं।