सम्बंधित जानकारी
- BAFTA Awards 2021 : प्रियंका चोपड़ा जीत सकती हैं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब, बहन परिणीति ने जाहिर की खुशी
- Bigg Boss 14 : राखी सावंत और निक्की तंबोली में मेकअप को लेकर हुई जमकर लड़ाई, देखिए प्रोमो
- सलमान खान ने पूरी की 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' की शूटिंग, आयुष शर्मा के साथ शूट किया स्पेशल गाना
- अवैध निर्माण मामला : सोनू सूद ने सु्प्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका
- रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं जैकलीन फर्नांडिस, बोलीं- मेरा सपना सच हो गया
जानिए क्या है सलमान खान का वैलेंटाइन डे प्लान?
वैलेंटाइन वीक से पहले फैंस के मन में ये सवाल उठने लगा है कि उनके पसंदीदा सेलेब्रिटी अपना वैलेंटाइन वीक किस तरह सेलिब्रेट करने वाले हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान यूं तो कई एक्ट्रेसे। को डेट कर चुके हैं लेकिन वर्तमान में वह ऑफिशियली सिंगल ही हैं।
खबरों के अनुसार हाल ही में सलमान खान से उनके वैलेंटाइन डे प्लान के बारे में पूछा गया। जब सलमान खान से पूछा गया कि वैलेंटाइन डे आने वाला है और इस दिन को लेकर आपकी क्या खास प्लानिंग है। इसका जवाब देते हुए सलमान ने कहा, 'गौर से सुनिए... वैलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना भाई? या मेरा ही लेना देना है वैलेंटाइन डे से?'
इसके बाद सलमान खान ने मुस्कुराते हुए कहा, 'आप सभी को वैलेंटाइन्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अल्लाह आपको सलामत रखे।'
इसी इंटरव्यू के दौरान सलमान खान किसान आंदोलन पर भी बात की। उन्होंने कहा, बिल्कुल मैं इस पर बात करूंगा, जरूर करूंगा। जो भी सही है वह जरूर होना चाहिए। जो ठीक है वह होना चाहिए। सही चीजें होनी चाहिए सबके साथ।
