BAFTA Awards 2021 : प्रियंका चोपड़ा जीत सकती हैं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब, बहन परिणीति ने जाहिर की खुशी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक हॉलीवुड में भी कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं और अब एक्ट्रेस एक और मुकाम हासिल करने की तरफ एक कदम बढ़ गई हैं।
दरअसल फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में शानदार काम करने की वजह से प्रियंका चोपड़ा को बाफ्टा अवॉर्ड्स (BAFTA Awards 2021) के लॉन्गलिस्ट में जगह मिल गई है। प्रियंका को उनके रोल के चलते बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटगरी में शामिल किया गया है।
Youre a cutie tishuuuu! love u @ParineetiChopra https://t.co/qjF79XrgIn
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 4, 2021
इस खबर के सामने आने के बाद प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाई। उन्होंने ट्वीट कर सभी को इस बारे में बताया।
अगर सबकुछ ठीक रहा तो वोटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा बाफ्टा अवॉर्ड्स के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की फाइनल नॉमिनेशन में शामिल हो सकती हैं। जिसका फैसला 9 मार्च को किया जाएगा। जबकि ये अवॉर्ड समरोह 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

