1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. saif ali khan reacts on trolling of son taimur ali khan

तैमूर अली खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने पर सैफ अली खान ने कही यह बात

Taimur Ali Khan
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के फेवरेट स्टार किड्स में से एक है। बीते दिनों तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वह अपनी मां करीना के साथ मिट्टी का बर्तन बनाते नजर आ रहे थे। तैमूर को अपनी पॉटरी क्लास की इस तस्वीर के लिए काफी ट्रोल भी किया गया।

 
अब इस ट्रोलिंग पर सैफ अली खान ने अपना रिएक्शन दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने कहा कि तैमूर के खिलाफ इस तरह के कमेंट्स से उन्हें फर्क नहीं पड़ता हैं क्योंकि वह सोशल मीडिया पर हैं ही नहीं।
 
सैफ अली खान ने कहा, खुशनसीब हूं कि मेरे पास ऐसा शानदार काम है, जिसके चलते मुझे ऐसी जगहों पर आने का मौका मिलता है। हर कोई इतना लकी नहीं होता और ऐसे में बड़े शहरों के छोटे अपार्टमेंट्स में फ्रस्ट्रेट होते हैं। मैं जानता हूं कि ऐसी नकारात्मकता कहां से आती है। मैं ऐसे लोगों को माफ कर सकता हूं।
 
फिल्म शूटिंग के लिए परिवार के साथ आने को लेकर सैफ अली खान ने कहा कि काम से वापस लौटे और आपका इंतजार करते हुए परिवार से मिलो तो यह अच्छा अनुभव होता है।
 
बता दें कि सैफ अली खान इन दिनों धर्मशाला में 'भूत पुलिस' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह बंटी और बबली 2, आदिपुरुष, भूत पुलिस और एक वेब सीरीज तांडव में नजर आने वाले हैं।
 
अगला लेख
‘आदिपुरुष’ और नाग अश्विन की फिल्म से पहले ‘सालार’ पूरी करेंगे प्रभास, अगले साल जनवरी में शुरू होगी शूटिंग