Wed, 15 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Taimur

सैफ अली खान बदल सकते हैं 'तैमूर' का नाम

सैफ अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का सामना जन्म लेते ही विवाद से हो गया। सैफ ने उसका नाम तैमूर रखा जो अधिकांश लोगों को पसंद नहीं आया। उन्होंने उस तैमूर से तुलना कर डाली जो बेहद क्रूर था जबकि सैफ के अनुसार तैमूर का मतलब फौलाद होता है। 
 
ट्विटर पर जब 'तैमूर' नाम का मजाक लगातार उड़ाया गया तो सैफ ने तैमूर नाम बदलने की सोची। इस बारे में उन्होंने करीना कपूर से बात की, लेकिन करीना ने उन्हें रोक दिया। हालांकि सैफ इससे सहमत नहीं लगे। उन्हें लग रहा है कि तैमूर नाम के कारण उनका बेटा अलोकप्रिय हो रहा है। संभव है कि स्कूल में भी उसका नाम को लेकर मजाक बनाया जाए। 


 
सैफ ने तो नाम बदलने को लेकर एक पत्र भी तैयार कर लिया था और इसे मीडिया में भेजने की तैयारी कर ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल दिया। सैफ का कहना है कि वे तैमूर का नाम भविष्य में बदल भी सकते हैं। संभव है कि तैमूर जब स्कूल जाए तो नए नाम के साथ जाए। 
ये भी पढ़ें
'ऑस्कर' समारोह में शामिल नहीं होंगी दीपिका पादुकोण