शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. russia ukraine war actor sean penn is shooting live war footage in ukraine
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (16:27 IST)

रूस के हमले के बीच जान जोखिम में डालकर यूक्रेन में डॉक्यूमेंट्री शूट कर रहा ऑस्कर विनर एक्टर

रूस के हमले के बीच जान जोखिम में डालकर यूक्रेन में डॉक्यूमेंट्री शूट कर रहा ऑस्कर विनर एक्टर - russia ukraine war actor sean penn is shooting live war footage in ukraine
Photo - Facebook
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को तीन दिन हो गए है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में दाखिल हो चुकी है। सोशल मीहिया पर यूक्रेन से कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इस जंग में कई आम नागरिकों की भी मौत हो रही है। 
 
वहीं इस खौफनाक मंजर में हॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर शॉन पेन यूक्रेन में युद्ध पर डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। अपनी इस डॉक्यूमेंट्री में शॉन रूस के आक्रमण के बारे में बताएंगे। शॉन पेन के इस बहादुरी के कारनामे को हाल ही में यूक्रेन राष्ट्रपति कार्यालय ने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा किया। 
 
उन्होंने बताया कि शॉन पेन ने प्रेस ब्रीफिंग में हिस्सा लिया, उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक से मुलाकात की और पत्रकारों व सैन्य कर्मियों से रूसी आक्रमण के बारे में बात की। शॉन पेन ने वो साहस दिखाया जिसकी दूसरों में खासतौर पर पश्चिमी राजनेताओं में कमी है।
 
एक दूसरे पोस्ट में बताया कि एक्टर शॉन पेन यूक्रेन में होने वाली सभी घटनाओं को रिकॉर्ड करने के सिलसिले में यहां आए हैं। जहां उनके द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री रिकॉर्ड की जा रही है। इस जंग की कहानी को पर्दे पर कब दिखाया जाएगा इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 
बता दें कि शॉन पेन हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर हैं। वो अपनी परफॉर्मेंस के लिए ऑस्कर भी जीत चुके हैं। शॉन कई अंतरराष्ट्रीय मानवीय और युद्ध-विरोधी प्रयासों में शामिल रहे हैं। साल 2010 में हैती में आए भूकंप के बाद शॉन ने एक नॉन प्रॉफिट डिजास्टर रिलीज ऑर्गनाइजेशन की भी स्थापना की थी।
 
ये भी पढ़ें
क्या अगस्त्य नंदा और सुहाना खान साथ में करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू?