1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ruckus in bhojpuri singer akshara singh program people stone pelting

अक्षरा सिंह के शो में मचा बवाल, पत्थरबाजी में बाल-बाल बचीं भोजपुरी सिंगर

अक्षरा के लाइव शोज में हजारों फैंस की भीड़ देखने को मिलती है

Stone pelting in Akshara Singh's show
  • बिहार के औरंगाबाद में था अक्षरा का शो
  • सिंगर को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़
  • पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज 
Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अक्षरा के लाइव शोज में हजारों फैंस की भीड़ देखने को मिलती है। सिंगर के शो में बवाल भी मचते रहते हैं। हाल ही में बिहार के औरंगाबाद के दाउद नगर में हुए अक्षरा के एक कार्यक्रम में जमकर बवाल हो गया।
अक्षरा सिंह एक दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची थीं। उन्हें देखने के लिए भीड़ इतनी बेकाबू हो गई की मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया। भीड़ को काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। वहीं कार्यक्रम में हुई पत्थरबाजी में अक्षरा सिंह भी बाल-बाल बच गईं। 
 
बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने की वजह अक्षरा सिंह दोपहर के बाद शाम में दाउदगर पहुंची। इस वजह से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। लेकिन जैसे ही अक्षरा पहुंचीं, तो सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई, और उन्होंने एक्ट्रेस को घेर लिया।
 
पुलिस को लोगों को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। इस दौरान कुछ फैंस को चोट लग गई। इसके बाद बेकाबू भीड़ ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा को सुरक्षित बचा लिया, जिससे उन्हें चोट नही लगी। वहीं अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अबू धाबी में बन रहे मंदिर के दर्शन करने पहुंचे विवेक ओबेरॉय, बोले- मूर्तियों में शक्ति का एहसास होता है...