सम्बंधित जानकारी
- द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को ब्रिटिश संसद से बुलावा
- RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली से नाराज हैं आलिया भट्ट, डिलीट की पोस्ट
- Mouni Roy Sexy Photos: शादी के बाद मौनी रॉय ने शेयर किए ऐसे फोटो कि मचल उठे फैंस के दिल
- एनिमल फिल्म के लिए रणबीर कपूर को मिली हीरोइन, पुष्पा की रश्मिका मंदाना आएंगी नजर
- विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी, कहा पत्नी पर मजाक मैं सहन नहीं कर पाया
RRR Box Office Collection: आरआरआर 100 करोड़ पार | RRR Hindi version crosses 100 crore mark
RRR Box Office Collection: आरआरआर ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है और वर्ल्ड वाइड कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। हालांकि फिल्म को ऐसा ही प्रदर्शन कुछ और दिन बरकरार रखना पड़ेगा। जहां तक हिंदी वर्जन का सवाल है तो फिल्म वीकडेज़ में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने पहले दिन 20.07 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 24 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 31.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 17 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 15.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांच दिनों में फिल्म ने 107.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
राजामौली की पिछली डब फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 ने भी हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में ही बाहुबली से आगे निकल जाएगी।
रामचरण और एनटीआर जूनियर ने फिल्म में लीड रोल निभाए हैं। कैमियो में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है।
