सम्बंधित जानकारी
- आयुष शर्मा ने अपनी अनटाइटल फिल्म का टीजर किया शेयर, दमदार अंदाज में नजर आए एक्टर
- फीफा वर्ल्ड कप में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी में करेंगी परफॉर्म
- आमिर खान की निकल गई अकड़, लाल सिंह चड्ढा OTT पर हुई रिलीज
- 'बिग बॉस 16' में साजिद खान की एंट्री से मंदाना करीमी नाराज, बॉलीवुड छोड़ने का लिया फैसला
- कुर्बानी मूवी में अमिताभ बच्चन की जगह कैसे आए विनोद खन्ना?
आरआरआर ने ली Oscar पुरस्कार की दौड़ में एंट्री
भारत की ओर से ऑस्कर पुरस्कार में किस फिल्म को भेजा जाए, इसको लेकर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में मुकाबला माना जा रहा था। मुकाबला कश्मकश भरा लग रहा था, लेकिन दोनों फिल्म रह गई और गुजराती फिल्म 'द लास्ट शो' ने बाजी मार ली। इसे भारत की ओर से ऑस्कर पुरस्कार में भेजे जाने योग्य माना गया।
इस फैसले से आरआरआर के मेकर्स और फैंस बेहद आहत और नाराज हो गए क्योंकि उनका मानना था कि जिस तरह से विदेशी लोग और मीडिया आरआरआर को पसंद कर रहे हैं उसे देखते हुए आरआरआर सशक्त दावेदार थी।
बहरहाल, आरआरआर के मेकर्स ने ऑस्कर में INDIVIDUAL CATEGORIES में एंट्री के लिए अप्लाई किया है। टीम आरआरआर को लगता है कि फिल्म के ऑस्कर में अवॉर्ड जीतने के अच्छे अवसर हैं।
टीम आरआरआर ने लिखा है- हम गर्वित हैं कि आरआरआर ने वर्ल्ड वाइड सफलता हासिल की है और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाया है। हमने ऑस्कर के लिए जनरल कैटेगरी में अप्लाइ किया है।
देखने वाली बात है कि क्या राजामौली की टीम ऑस्कर पुरस्कार हासिल कर पाती है या नहीं।
