1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aayush sharma upcoming untitled movie teaser out

आयुष शर्मा ने अपनी अनटाइटल फिल्म का टीजर किया शेयर, दमदार अंदाज में नजर आए एक्टर

aayush sharma
बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने दशहरे के मौके पर अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया। एक्टर ने अपनी अपकमिंग अनटाइटल फिल्म की एक झलक शेयर की है। यह अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट आयुष की बॉलीवुड में तीसरी फिल्म है। आयुष शर्मा के इस प्रोजेक्ट को फिलहाल 'आयुष शर्मा 03' और 'एएस 03' कहा जा रहा है।

 
1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर में जंगल की भयंकर, अधेंरी और डरावनी दुनिया की झलक पेश की गई है, जिसमें आयुष किसी का गला काटते नजर आते हैं। आयुष शर्मा काफी दमदार अंदाज में नजर आरहे हैं। 
 
इस टीजर को शेयर करते हुए आयुष ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ लोगों के लिए राजा, कुछ लोगों के लिए राक्षस, कुछ लोगों के लिए अच्छा, कुछ लोगों के लिए बुरा कौन हूं मैं? जल्द शिकार शुरू होगा।'
 
आयुष अपनी नई फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को रवि वर्मा और इमरान सरधरिया ने निर्देशित किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फीफा वर्ल्ड कप में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी में करेंगी परफॉर्म