सम्बंधित जानकारी
- आलिया भट्ट की हुई गोद भराई, येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस
- मोनालिसा रात के यात्री में निभा रही हैं सेक्स वर्कर का रोल, ऐसे की तैयारी
- Ali-Richa Wedding Photos: दूल्हा-दुल्हन बने अली फजल और रिचा चड्ढा
- ऋषभ पंत के बर्थडे पर उर्वशी रौटेला का फ्लाइंग किस
- श्वेता तिवारी 42 साल की हुईं, इन फोटो में अपने से छोटी एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा हॉट आती हैं नजर
पत्नी ने भेजा तलाक का नोटिस तो साउथ एक्टर ने की आत्महत्या | south actor lokesh rajendran commits suicide at the age of 34
Photo - Twitter
खबरों के अनुसार लोकेश शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। पिछले लंबे वक्त से लोकेश का पत्नी संग विवाद चल रहा था। उनके पिता ने कहा, एक महीने पहले ही मुझे पता चला कि लोकेश और उनकी पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी चल रही थी।
उन्होंने कहा, चार दिन पहले उनकी पत्नी की ओर से तलाक के लिए कानूनी नोटिस आया था। इस बात से वह उदास था। मैंने लोकेश को शुक्रवार को आखिरी बार देखा था, उसने कहा कि उसे कुछ पैसे चाहिए और मैंने उसे दे दिए। उसने हमसे कहा था कि वह एक एडिटर के रूप में अपना काम शुरू करेगा।
पुलिस के अनुसार पारिवारिक समस्याओं के कारण लोकेश शराब के आदी हो गए थे और अक्सर चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस (सीएमबीटी) पर सोते हुए देखे जाते थे। सोमवार को बस टर्मिनल पर राहगीरों ने देखा कि वह बेचैनी में थे। इसके बाद लोकेश को राजकीय किलपौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। वहां मंगलवार रात उनका निधन हो गया।
पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लोकेश के निधन के बाद तमिल इंडस्ट्री में दुख की लहर है। लोकेश ने लगभग 150 सीरियल्स में काम किया था। इसके अलावा वह कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
Edited by : Ankit Piplodiya
