1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Urvashi Rautela flying kiss on Rishabh Pant Birthday

ऋषभ पंत के बर्थडे पर उर्वशी रौटेला का फ्लाइंग किस

Urvashi Rautela
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत 4 अक्टूबर को 25 साल के हो गए। उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, लेकिन एक बर्थडे विश ऐसा आया है कि सिर्फ उसी की चर्चा हो रही है। 
 
बात हो रही है उर्वशी रौटेला की। सभी जानते हैं कि उर्वशी और ऋषभ के बीच क्या-क्या हुआ है। पिछले दिनों तो दोनों सोशल मीडिया पर उलझ गए थे और उसके बाद लगा था कि अब दोनों की राहें अलग हो गई हैं। लेकिन ऋषभ के बर्थडे पर उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिससे हलचल मच गई है। 
 
 
उर्वशी वीडियो में फ्लाइंग किस दे रही हैं और लिखा है - हैप्पी बर्थडे। हालांकि ऋषभ के नाम का जिक्र नहीं है, लेकिन सभी जानते हैं कि यह किस के लिए लिखा गया है। 
अगला लेख
श्वेता तिवारी 42 साल की हुईं, इन फोटो में अपने से छोटी एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा हॉट आती हैं नजर