1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rozlyn khan questions shefali jariwala death mystery

शेफाली जरीवाला की मौत पर इस एक्ट्रेस ने कहा कुछ तो गड़बड़ है, पोस्टमॉर्टम क्यों हुआ?

मॉडल और एक्ट्रेस रोज़लिन खान ने अब इस पूरे मामले पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है

Rozlyn Khan
'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से हर कोई हैरान है, लेकिन मॉडल और एक्ट्रेस रोज़लिन खान ने अब इस पूरे मामले पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
 
रोज़लिन ने हाल ही में शेफाली के पति पराग त्यागी से एक दोस्त के ऑफिस में मुलाकात की थी, जहां उन्हें एक फिल्म के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया। हालांकि, रोज़लिन का असली शक उस वक्त गहराया जब शेफाली की मौत को दिल का दौरा बताया गया, फिर भी उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।
 
रोज़लिन ने साफ कहा, "अगर मौत हार्ट अटैक से हुई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल ने क्लियर कर दिया था, तो फिर पोस्टमॉर्टम की जरूरत क्यों पड़ी?"
 
उन्होंने इसे "सबसे चौंकाने वाला डेथ प्रोसेस" बताया और जोर देकर कहा, "कुछ तो सही नहीं लग रहा... मुझे गंभीर शक है।"
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हेरा फेरी 3 में फिर हुई परेश रावल की वापसी, बाबूराव बोले- सब सुलझ गया है...