Sat, 18 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Riya Sen, Ragini MMS Returns, Intimate Scene

शादी के बाद रिया सेन ने बोल्ड सीन कम करने की मांग की

रिया सेन
रिया सेन उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्हें बोल्ड सीन करने में कभी कोई हिचक नहीं रही। इसलिए वे उन फिल्म निर्माताओं की खास पसंद रही जो फिल्म में अपनी एक्ट्रेस से बोल्ड सीन कराना पसंद करते थे। संभव है कि एकता कपूर ने अपनी नई वेब सीरिज़ 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में रिया को इसीलिए लिया हो। 
 
इसी बीच रिया ने पिछले महीने अचानक शिवम तिवारी से शादी कर सभी को चौंका दिया। यह शादी साधारण तरीके से हुई जिसमें चुनिंदा ही लोग आमं‍त्रित थे। 
 
अब रिया ने फिर एक बार चौंकाया है। उन्होंने सीरिज के निर्देशक सुयश से कहा है कि वे अब बोल्ड और इंटीमेट सीन करने में असहज हैं इसलिए इन्हें कम कर दिया जाए। गौरतलब है कि रिया और निशांत मलकानी पर कुछ इंटीमेट सीन फिल्माए जाएंगे और यह बात रिया को साइन करते समय ही बता दी गई थी। 


 
अब रिया को लग रहा है कि उनकी शादी हो चुकी है और इस तरह के दृश्य करना ठीक नहीं होगा। हालांकि कुछ दृश्य फिल्मा लिए गए हैं जब रिया की शादी नहीं हुई थी, लेकिन अब उनकी बात मान ली गई है। वैसे इस सीरिज को बोल्ड पोस्टर धमाल मचाए हुए है। 
 
जहां एक ओर रिया ने बोल्ड सीन करने से इनकार किया है वहीं दूसरी ओर उन्होंने एक फोटो शेयर किया है जिसमें वे अपने पति को रेस्तरां में किस करती नजर आ रही हैं। यहां आसपास लोग भी बैठे हैं, लेकिन रिया को इस बात की परवाह नहीं है। 
ये भी पढ़ें
हृषिकेश पांडे से रोचक सवाल-जवाब