सम्बंधित जानकारी
- वायुसेना में ड्यूटी के दौरान हुआ था दुष्कर्म, अमेरिकी महिला सांसद ने किया खुलासा
- भारत लौटते ही सबसे पहले यह काम करेंगे ऋषि कपूर
- ऋषि कपूर को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए कब लौटेंगे भारत
- टायसन के कोच से ट्रेनिंग ले रहे विजेंदर का अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण 12 अप्रैल को
- एफ-16 को लेकर अमेरिका जुटा रहा है सबूत, संकट में पाकिस्तान
ऋषि कपूर की सेहत को लेकर आई बड़ी खबर, टल सकती हैं रणबीर-आलिया की शादी
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर इनदिनों अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वे मार्च महीने के अंत तक भारत लौट आएंगे। लेकिन अब खुद ऋषि कपूर ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में इलाज करा रहे ऋषि कपूर से जब उनके मार्च में भारत आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस संभावना से साफ इंकार कर दिया। जब ऋषि से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उपचार के बाद वह ठीक हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुधरने में थोड़ा वक्त लग रहा है।
ऋषि अभी लौटने की स्थिति में नहीं हैं। उनका उपचार धीरे-धीरे चल रहा है। जल्द ही उनके घर लौंटने की उम्मीदें हैं, लेकिन इस महीने के अंत तक वो वापस नहीं आ रहे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं लेकिन ऋषि एक बड़ी मजबूरी की वजह से घर वापस नहीं आ सकते जिसकी वजह से बेटे की शादी की डेट और आगे बढ़ सकती है।
ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ पिछले साल सितंबर में अमेरिका गए थे, जहां वे अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि ऋषि कपूर किस बिमारी से जूझ रहे हैं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नही आई है।
