• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. after retur to india rishi kapoor fix the wedding date of ranbir kapoor and alia bhatt
Written By

भारत लौटते ही सबसे पहले यह काम करेंगे ऋषि कपूर

भारत लौटते ही सबसे पहले यह काम करेंगे ऋषि कपूर - after retur to india rishi kapoor fix the wedding date of ranbir kapoor and alia bhatt
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर इन दिनों अमेरिका में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि ऋषि कपूर जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। ऋषि कपूर मार्च महीने के आखिर तक भारत लौटेंगे।


खबर है कि ऋषि कपूर भारत वापस आने के बाद सबसे पहले अपने बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी करेंगे। भट्ट और कपूर परिवार ऋषि के घर आते के साथ ही पंडित से मुलाकात करेंगे और तय करेंगे कि शादी के लिए कौन सी तारीख सही रहेगी। 
 
बताया जा रहा है कि, पंडित से मुलाकात करने की तारीफ अप्रैल में फिक्स की गई है। इस कपल की शादी जल्द होने की खबर जानकर फैंस एक्साइटेड जरूर हो गए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की इस साल होने की पूरी संभावना है।

रणबीर-आलिया की फैमिली से उनके रिश्ते को मंजूरी मिल गई है। आलिया भट्ट ऋषि कपूर से मिलने के लिए अमेरिका भी गई थीं। दोनों परिवारों के बीच मेल-जोल और करीबियां अक्सर देखने को मिलती है। 
 
आलिया और रणबीर फिलहाल अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में इनको कुंभ मेले में एक साथ देखा गया था। जहां पर इन्होंने अपनी टीम के साथ अपनी फिल्म का पहला लुक लॉन्च किया था। दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत इसी फिल्म के सेट से से शुरू हुई थी।
ये भी पढ़ें
टीवी की गोपी बहू देवो‍लीना भट्टाचार्जी ने अपने हॉट अवतार से बढ़ाया तापमान