शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rishi Kapoor will be missed for his witty Twitter persona, see his top 5 viral tweets
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (15:31 IST)

ऋषि कपूर के इस मजाकिया अंदाज को मिस करेंगे फैंस, देखें उनके टॉप 5 वायरल ट्वीट्स

ऋषि कपूर के इस मजाकिया अंदाज को मिस करेंगे फैंस, देखें उनके टॉप 5 वायरल ट्वीट्स - Rishi Kapoor will be missed for his witty Twitter persona, see his top 5 viral tweets
बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई में निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे। ऋषि कपूर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते थे। ट्विटर पर किसी भी मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से बोलते थे। इसके साथ ही वे मीम्स और अपने मजेदार ट्वीट्स से फैंस के बीच बने रहते थे।

हालांकि, ऋषि कपूर ने अपने आखिरी ट्वीट में ऋषि कपूर ने लिखा था, ‘मेरी सभी भाइयों और बहनों से हाथ जोड़कर अपील है। कृपया हिंसा, पत्थरबाजी और लिंचिंग का सहारा न लें। डॉक्टर्स, नर्स, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग, पुलिसकर्मी आदि सभी आपको बचाने के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। हमें साथ में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतनी होगी। जय हिंद।’



ट्विटर पर उनके 3.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर ऋषि कपूर का मजाकिया अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता था। उनके कई ट्वीट्स ऐसे हैं, जो काफी वायरल हुए। देखें उनके कुछ मजेदार ट्वीट्स-










वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर आखिरी बार 2019 की फिल्म ‘द बॉडी’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
ये भी पढ़ें
ऋषि कपूर की 10 फिल्में जो देखी जा सकती हैं बार-बार