Hanuman Chalisa
Wed, 29 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rishi Kapoor, Rahul Gandhi, Twitter

राहुल गांधी पर भड़के ऋषि कपूर... किए दनादन ट्विट्स

ऋषि कपूर
ऋषि कपूर बेबाक बात करना पसंद करते हैं और उनके ट्विट दबंगई लिए होते हैं। किसी से वे नहीं डरते और अपने दिल की बात कहते हैं। फिर चाहे आलोचना हो तो हो। हालांकि ऋषि कपूर के परिवार वाले इससे दु:खी रहते हैं और इसलिए पिछले कुछ दिनों से ऋषि ने सॉफ्ट ट्वीट्स भी किए, लेकिन एक बार फिर वे सुर्खियों में हैं क्योंकि उनके निशाने पर राहुल गांधी है। 
 
पहले राहुल गांधी की बात कर ले तो उन्होंने यूएस में एक प्रेस कांफ्रेंस की। सवाल-जवाब के दौर शुरू हुए तो राहुल ने 'वंशवाद' पर जो कुछ कहा वो ऋषि कपूर को पसंद नहीं आया। उन्होंने फौरन इसके खिलाफ ट्विट्स कर डाले। राहुल ने नेपोटिज्म पर बात करते हुए कहा कि भारत में कई पार्टियां नेपोटिज्म का शिकार है, चाहे अखिलेश यादव हों, स्टालिन हों, अभिषेक बच्चन हो चाहे अंबानी परिवार हो। 
 
ऋषि कपूर भी ऐसे परिवार से हैं जो वर्षों से बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेर रहा है। उनके दादा, पिता और अब बेटा भी फिल्मों में सक्रिय है। ऋषि ने ट्वीट किया- राहुल गांधी, भारत सिनेमा को 106 साल हुए हैं जिसमें से कपूर खानदान 90 साल से सक्रिया है। हर पीढ़ी को जनता ने परख कर चुना है। ऊपर वाले के आशीर्वाद से हमारी चार पीढ़ियों ने फिल्मों में काम किया है। आप लोगों को परिश्रम के जरिये लोगों का प्यार और सम्मान हासिल करना चाहिए न कि जबरदस्ती और गुंडागर्दी से। 
ये भी पढ़ें
बाहुबली प्रभास ने श्रद्धा कपूर को दी ट्रीट