गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rishi kapoor died daughter riddhima kapoor sahani seeks permission to go to mumbai
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (12:41 IST)

ऋषि कपूर को आखिरी बार देखना चाहती हैं बेटी रिद्धिमा, सरकार से मांगी मुंबई जाने की इजाजत

ऋषि कपूर को आखिरी बार देखना चाहती हैं बेटी रिद्धिमा, सरकार से मांगी मुंबई जाने की इजाजत - rishi kapoor died daughter riddhima kapoor sahani seeks permission to go to mumbai
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 67 साल के थे। ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनसे मिलने नहीं जा पाईं।

 
रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। बताया जा रहा है कि अपने उन्होंने सरकार से दिल्ली से मुंबई जाने की इजाजत मांगी है। ताकि वह अपने पिता को आखिरी बार देख सके। 
 
रिद्धिमा अपने पिता की देखभाल के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई जाना चाहती थी। ऐसे में रिद्धिमा ने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी भी दर थी। इसमें उन्होंने कहा था कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं।
 
हालाकिं इस मामले में अभी तक दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। ऋषि कपूर के निधन की खबर से पूरे भारत में शोक है।
 
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से सभी राज्यों की सीमाएं सील हैं। इसके अलावा सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है. ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार से अनुमति मिलने पर रिद्धिमा और उनका परिवार विशेष विमान के जरिए मुंबई तक पहुंचेगा। इसके लिए जरूरी अनुमति के आवेदन दिल्ली और महाराष्ट्र के अधिकारियों तक भेजे गए हैं।
 
ये भी पढ़ें
ऋषि कपूर इन एक्टर्स के साथ पार्टी कर मचाते थे धमाल