1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rhea chakraborty remembers sushant singh rajput on his birthday shared video

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया अनसीन वीडियो, बोलीं- तुम्हें बहुत याद करती हूं...

sushant singh rajput
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 21 जनवरी को जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई सुशांत को याद कर रहा है। सुशांत की गर्लफ्रेंड ‍रिया चक्रवर्ती ने भी दिवंगत एक्टर को याद करते हुए एक अनसीन वीडियो शेयर किया है।

 
इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिया चक्रवर्ती नजर आ रही हैं। दोनों जिम के अंदर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। रिया और सुशांत साथ में काफी खुश हैं। वीडियो में सुशांत बॉडी दिखा रहे हैं, फिर दोनों ही पोज देते हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हें बहुत याद करती हूं लव।' सुशांत का यह अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2022 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत के अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया था। एक्टर की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। वहीं सुशांत के परिवार ने भी रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
 
मालूम हो कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। जिसके बाद लगातार सीबीआई और पुलिस की छानबीन चली। सुशांत के मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को भी पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ गए थे। सुशांत की मौत को 2 साल होने जा रहे हैं।लेकिन, अभी भी उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। 
अगला लेख
8 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगे विक्रांत मैसी