सम्बंधित जानकारी
- कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस का खूबसूरत फोटोशूट, बाल्ड लुक में बिखेरा हुस्न का जलवा
- टॉप 10 सेक्सी अभिनेत्रियां 2021 की: कियारा-दिशा-उर्वशी जैसी अभिनेत्रियां रहीं आगे
- Bigg Boss 15 : क्या मिड वीक एविक्शन में घर से बाहर हुईं रश्मि देसाई? भड़के फैंस
- क्या सलमान खान करने वाले हैं बड़ा धमाका? भाईजान की पोस्ट देख कंफ्यूज हुए फैंस
- 'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत चतुर्वेदी संग दिए जमकर बोल्ड सीन्स, रणवीर सिंह ने दिया यह रिएक्शन
8 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगे विक्रांत मैसी
टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत डिज्नी चैनल के शो 'धूम मचाओं धूम' से की थी। एक्टर ने टीवी से फिल्मों का सफल सफर तय कर लिया है।
अब विक्रांत मैसी 8 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। वह 'कहानी नवभारत की' नाम की एक डॉक्युमेंटरी सीरीज की एंकरिंग करते नजर आएंगे, जो देश के इतिहास एवं विकास यात्रा में आने वाले अहम पड़ावों को बयां करेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत 26 जनवरी को एक विशेष एपिसोड के जरिए इस सीरीज की शुरुआत करेगा। मेसी के मुताबिक, वह इस सीरीज की एंकरिंग के लिए इसलिए राजी हुए, क्योंकि यह भारत के इतिहास का सटीक विवरण देती है।
अभिनेता ने कहा, मैं छोटे पर्दे पर लौटने के लिए इसलिए प्रेरित हुआ, क्योंकि वहां ज्ञानवर्धक सामग्री का भंडार है। जब हम देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं, तब यह सीरीज मुझे टीवी पर वापसी कर अपने प्रशंसकों से संवाद करने का सबसे उपयुक्त मौका लगी। यह विस्तृत रिसर्च पर आधारित गैर-फिक्शन शो है। मैं अपनी जिंदगी में पहली बार ऐसा कोई शो कर रहा हूं।
अपर्णा सान्याल के निर्देशन में बनी दस भागों वाली डॉक्युमेंटरी सीरीज 'कहानी नवभारत की' 30 जनवरी से शुरू होगी। इसका प्रसारण हर रविवार को किया जाएगा। विक्रांत इससे पहले 2014 में प्रदर्शित कॉमेडी शो 'अजब गजब घर जमाई' में छोटे पर्दे पर नजर आए थे।
